
एटा ! एसएसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में लगातार मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण ( फेज – 4 ) के तहत जिलेभर में अलग अलग जगह कार्यक्रमों के आयोजन किऐ जाने की श्रखंला में आज शनिवार को
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विश्व भारती पब्लिक स्कूल किदवई नगर में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समपन्न हुआ !
एसपी क्राइम विनोद कुमार पांडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे !
उन्होने दुराचारियों की पहचान उजागर करने एवं महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध व
दुष्कर्म,अपहरण,छेड़खानी,चैन स्नैचिंग इत्यादि जैसी घटनाओं के बारे मे स्कूली बच्चो व विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चों के अभिवावकों क़ो जागरूक किया !
उन्होने आगे कहा कि
महिलाओ के प्रति होने वाले गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जाना बेहद आवश्यक है ! इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने महिला सुरक्षा एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना,दहेज प्रतिषेध,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न पिवारण,अनैतिक व्यापार निवारण,पॉक्सो,बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम हेतु जागरूक किया तथा
भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध आदि की जानकारी दी गई !
विभिन्न सरकारी योजनाओं में
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग करस्पाण्डेण्ट सखी,राष्ट्रीय पोषण योजना के बारे मे जागरूक किया गया,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री अमृत वन्दना योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,पी०एम० स्वनिधि योजना के बारे मे जागरूक किया गया,
पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेण्टर,सेफ सिटी योजना,आयुष्मान योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के बारे मे जानकारी दी गई,
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना,महिला शक्ति केन्द्र योजना,यूपी० भाग्य लक्ष्मी योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट बारे मे जानकारी दी गई,महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन फोरम के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने जागरूक किया गया,सब इंस्पेक्टर नीता माहेश्वरी ने वीमेन पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सी०एम० हेल्प लाइन, नम्बर चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर-181,साइबर हेल्प लाइन-1930 स्वास्थ्य हेल्प लाइन-102 एम्बुलेन्स सेवा-108,जनसुनवाई पोर्टल के बारे मे जानकारी दी गई,
स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेर जिला संरक्षण अधिकारी,राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग,जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे बताया ! कार्यक्रम का संचालन हाजी कशिश एटवी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में विश्व भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ विकास सक्सेना,प्रिंसिपल हेमलता वार्ष्णेय,सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बालिकाएं रही मौजूद रहे !
.कार्यक्रम में शहर के पटियाली गेट चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा,सब इंस्पेक्टर नीता महेश्वरी,प्रियंका नागर,कविता,निशि सहित पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा !