लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में बगावत के संकेत

*लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में बगावत के संकेत*
*!!.पूर्व विधायक रसाल सिंह यादव ने चुनौती दी, उम्मीदवार नहीं बदला तो लड़ेंगे चुनाव.!!*

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में लहार विधानसभा क्षेत्र से अमरीश शर्मा का टिकट फाइनल होते ही 7 दिन बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रसाल सिंह यादव ने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बगावती के संकेत दिए हैं l उन्होंने टिकट पर पुनर्विचार करने का अल्टीमेटम दिया है l पूर्व विधायक रसाल सिंह यादव ने कहा कि अगर 5 दिन में केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट नहीं बदला तो चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमे चुनाव लड़ाने के पक्ष में थे लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने तीनों वरिष्ठ नेताओं को  दरकिनार कर दिया, भारतीय जनता पार्टी ने लहार विधानसभा क्षेत्र में 14 सर्वे करवाए थे l सभी में रसाल सिंह यादव का नाम था l उन्होंने  लगाया कि पैसे से टिकट तो मिल जाएगा बड़ी बात नहीं है, टिकट लेना l मिलता है तो मिलेगा पर पैसो से चुनाव नहीं जीता जा सकता l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks