
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन सम्पन्न
एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एंव जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के दिशा-निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमालुद्दीन के द्वारा आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को समय दोपहर 11 बजे आवासीय वृद्धाश्रम कासगंज रोड, एटा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया तथा सभी वृद्ध लोगों की समस्यायें सुनी गई तथा उनके देखभाल के सारे प्रबंध, खान-पान को लेकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वृद्धाश्रम की अधीक्षिका को सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि वद्धजनों के कक्षों में साफ सफाई के विशेष व्यवस्था कराये जाने हेतु अधीक्षिका को निर्देशित किया गया तथा प्रत्येक दिन कक्षों में फिनायल छिड़काव एवं पौछा लगाया जाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, एटा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का सम्पूर्ण शारीरिक परीक्षण किया गया तथा उनको रोगों सम्बन्धित दवा आदि का भी वितरण किया गया।
इस विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान श्रीमती मिथलेश कुमारी, अधीक्षिका एवं जिला अस्पताल के चिकित्सक अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
