
एटा 01 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)। अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमालुद्दीन ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। तत्क्रम में जनपद एटा में भी दिनांक 02 अक्टूबर 2023 से 08 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रमों का आयोजन, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आबादी को सम्मिलित करते हुए किया जायेगा।
उन्होनें बताया है कि 02 अक्टूबर 2023 को गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद न्यायालय, समस्त तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा अपने कार्यालय एवं समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य भी सम्पादित किया जायेगा।