भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा किया गया संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र का वितरण

भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा किया गया संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र का वितरण

वाराणसी।पथ विक्रेताओं के उत्थान हेतु प्रयत्नशील भारतीय पथ विक्रेता संघ द्वारा आज हवेलियां चौराहा सारनाथ स्थित संस्कार वाटिका लान में एक संगोष्ठी किया गया एवं पी एम स्वनिधि लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ईजीनियर अशोक यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बृजेश चौरसिया, सच्चिदानंद देवबंशी, मनीष पांडे,पार्षद अभय पांडे, व राजेंद्र प्रसाद मौर्य आदि ने पथ विक्रेताओं के उत्थान हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर पांडे एवं संचालन भारतीय पथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष बांकेलाल, रोशन अग्रहरि, गुड्डू चौहान, लक्खू सोनकर, मंगल सिंह, शिवजी चौरसिया, केवला देवी, शशि भूषण, देवेंद्र शाह, अजय सोनकर, गणेश गुप्ता, सुनील केशरी शिव कुमार जायसवाल, जमुना गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks