महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र भेजा
देवघर

आज दिनांक 30/ 9/ 2023 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवघर की अध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में सभी बहनों के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद पत्र 33% आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) कानून को लेकर आभार पत्र सभी बहनें अपने-अपने बूथों से 25-25 महिलाओं का सिग्नेचर के साथ लिखकर पोस्ट की जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही यह बिल कानून बन गया है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भारत सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बजट अधिसूचना जारी कर दी है. इस बिल के कानून बनते ही लोकसभा और राज्यविधानसभा की 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है, यानी कि लोकसभा की 543 सीट में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रेमलता बरनवाल, महिला मोर्चा महामंत्री अलका सोनी, जिला कार्य समिति सदस्य कुसुम सिंह, मीणा झा, सुमन देवी ,लक्ष्मी देवी, संध्या कुमारी, मुन्नी देवी ,उमा गुप्ता रूबी मिश्रा, बबलू उपस्थित थे