मलखम्भ प्रतियोगिता का किया गया समापन

जनपद सोनभद्र में आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता का किया गया समापनजनपद सोनभद्र में आयोजित मलखम्भ प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 29.09.2023 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा किया गया । जिसका समापन आज दिनांक 30.09.2023 को हुआ । इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 टीमों को प्रतिभाग करना था। जिसमें जनपद सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, आजमगढ़ एवं बलिया की टीमों ने प्रतिभाग किया। अपरिहार्य कारणों से जनपद जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, चन्दौली एवं वाराणसी की टीमें प्रतिभाग नही कर सकी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा खेल भावना तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में अनुशासित रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया गया । प्रतियोगिता मे सामूहिक टीम में जनपद सोनभद्र द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया जबकि जनपद मीरजापुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह को स्मृत्ति चिन्ह प्रदान किया गया । समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विजेता टीम को विजेता शील्ड दी गयी साथ ही साथ प्रतिभाग करने वाली अन्य टीमों को भी पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री दद्दन प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks