
शिक्षा और चिकित्सा को निशुल्क और अनिवार्य होना चाहिए/ शशिप्रताप सिंह
आज दिनांक 30 /09/23 को जनता उन्नति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान एवम नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता शिवपुर वाराणसी में किया।
अनिल सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्टूबर 2023 को पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान महारैली कुशीनगर पडरौना में किया जाएगा जिसमे वाराणसी से भी हजारों लोग जायेंगे।
पूर्वांचल के सभी जिलों से लाखो लोग जुटेंगे।
अनिल सिंह चौहान ने कहा की 2024 लोकसभा के चुनाव की बिगुल फूका जाएगा सरकार की जुमलेबाजी से लोगो को आगाह किया जाएगा महिलाओ को मिले 33% आरक्षण को 2024 से ही लागू कराने की आवाज उठाई जायेगी। देश के संविधान से हो रहे छेड़छाड़ से संविधान को बचना ही मकसद होगा शिक्षा और चिकित्सा को निशुल्क करना ही मकसद होगा।