जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स/अंतर विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक, दिये निर्देश

रिपोर्ट : सत्यम शर्मा
बरेली

जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स/अंतर विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक, दिये निर्देश

 

 

जिलाधिकारी श्री शिवकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स/ अंतर विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 3 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाएं जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं, जिसके दृष्टिगत सभी विभागों से माइक्रोप्लान प्राप्त हो चुके हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी गण अपना प्लान हार्डकॉपी में उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य रूप से सार्वजनिक भवन, धार्मिक स्थलों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों के आसपास नालियों की सफाई, झाड़ियां की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि से संबंधित क्रियाकलापों पर विशेष जोर दिए जाने के निर्देश दिए। सूअर बाड़ो, अन्य पशु बाड़ो के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव समय-समय पर किया जाए। उन्होंने कहा संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की ।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 01 अक्टूबर को रक्तदान हेतु अकांषात्मक ब्लाक बहेड़ी, दमखोदा व फतेहगंज पश्चिमी के एमओआईसी के इच्छुक लोगों का रक्तदान करवाएं।
बैठक में हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर में विद्युत कनेक्शन की स्थिति पर विशेष समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा 2 अक्टूबर को आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाना है, जिसमें गांव के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं, आयुष्मान सभा से संबंधित संपूर्ण तैयारी सभी संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को लगने वाले आयुष्मान सभा में गोल्डन कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया जाए, गोल्डन कार्ड बनाने में पंचायत सहायक की विशेष भूमिका होती है ऐसे में डीपीआरओ सभी पंचायत सहायकों को तेजी से गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुदेश कुमारी,प परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks