
एटा –थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में धारा जैथरा पर पंजीकृत मुअस– 274/23 धारा 380 भादवि में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित वरना तिराहे से समय करीब 11:15 बजे चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.संजीव पुत्र करण सिंह निवासी लहचोरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
1.एक इनवर्टर एवं एक बैटरी
गिरफ्तार करने वाली टीम 1.प्रभारी निरीक्षक श्री फूलचंद
- उप निरीक्षक संजीव कुमार
- आरक्षी अंकित कुमार
- आरक्षी वीरेंद्र सिंह
5.होमगार्ड अतिवीर सिंह।