जनपद के 500 से अधिक शिक्षक कर्मचारी रैली में शामिल होंगे

सिद्धार्थनगर । जनपद के विकास खन्ड मिठवल अन्तर्गत स्थित बी.आर.सी. मिठवल पर आयोजित अटेवा मिठवल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक की गई । बैठक में पेंशन शंखनाद महारैली रामलीला मैदान दिल्ली में चलने को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया जिसमें
जनपद के 500 से अधिक शिक्षक कर्मचारी रैली में शामिल होंगे ।
बैठक में जिला प्रवक्ता-अटेवा तथा पेंशन शंखनाद महारैली प्रभारी सिद्धार्थनगर आनन्द कुमार शुक्ल ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षक कर्मचारियों को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
ब्लाक अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे ने सभी पदाधिकारियों को अपने साथियों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर दिल्ली चलने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
ब्लाक संरक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने सबको सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
ब्लाक अध्यक्ष महिला संवर्ग अंजना शर्मा ने मातृशक्तियों को दिल्ली चलो नारे के साथ महारैली में प्रतिभाग करने के लिए कहा।
ब्लाक उपाध्यक्ष बृहस्पति मणि त्रिपाठी ने जोशीले नारों के साथ बैठक में जोश भरने का कार्य किया।
बैठक में श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना कुलश्रेष्ठ,श्रवण कुमार कश्यप, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, संजय कुमार जायसवाल,अभिलाष मिश्रा, जितेन्द्र कुमार, व्यंकट चंद्रशेखर, अनिल कुमार प्रजापति, सुनील कुमार यादव, सुमित यादव, अब्दुल्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks