क्षत्रिय महासभा के पुनर्गठन पर मंथन, बच्चों की शिक्षा पर जोर


कासगंज,न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।

शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, महामंत्री प्रेमपाल सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष ठाकुर बृजेंद्र सिंह गौर ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने कहा कि समाज में फैली सभी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनको अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करें। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी को पुन जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि संगठन के तत्वाधान में आने वाले समय में कुरीतियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इसमें नशा मुक्ति सबसे प्रथम सोपान पर होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks