गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुअस0– 116/2023 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम भादवि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त अलीजान पुत्र मुन्शी खाँ निवासी काशीराम कालौनी कस्वा जलालाबाद थाना भवन जनपद शामली को मुखविर की सूचना पर आज दिनांक 24.09.2023 को समय 11.45 बजे हाथरस तिराहा से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. अलीजान पुत्र मुन्शी खाँ निवासी काशीराम कालौनी कस्वा जलालाबाद थाना भवन जनपद शामली।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. व0उ0नि0 श्री रामकेश राजपूत
  2. का0 भानचन्द
  3. का0 गजेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks