चैतन्य योग सेवा संस्था में एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट व मोटिवेशनल शिविर का आयोजन संपन्न

चैतन्य योग सेवा संस्था में एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट व मोटिवेशनल शिविर का आयोजन संपन्न।

वाराणसी

चैतन्य योग केन्द्र पर सभी योग प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट व मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता हेल्थ एंड वेलनेस कोच एंड मोटिवेशनल स्पीकर रहे कार्यक्रम का शुभारंभ वी.वी सुंदर शास्त्री आशीष टंडन शैली श्रीवास्तव आशीष पांडे अभिषेक पांडे प्रिया जायसवाल जी के कर कमल से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु स्वयं परिचय आत्मविश्वास कार्य कुशलता सहयोग के क्षेत्र में नए-नए सेवा के अवसरों को जानना व उनका क्रियान्वित करने का सही प्रारूप क्या हो आज शिक्षा का बहुत महत्व है परंतु शिक्षा के साथ यदि हम अपने योग्यता को या अपने कार्य कुशलता को विकसित नहीं करते तो हम साधारण व्यक्ति की तरह संघर्ष करते रहते हैं और यदि शिक्षा के साथ योग्यता व कार्य कुशलता को विकसित कर लिया जाए तो असीम संभावनाओं के द्वार खुल जाते हैं।
प्रत्येक प्रशिक्षकों को कैसे खुद को प्रेजेंट करना है कैसे दूसरों के साथ कम्युनिकेशन करना है कैसे अपनी चीजों को दूसरों तक पहुंचना है और कैसे अपनी लिविंग स्टैंडर्ड जीवन शैली को उन्नत बनाना है के विषय पर बहुत ही विस्तृत चर्चा हुई डॉ अभिषेक गुप्ता ने प्रत्येक प्रशिक्षकों को सूक्ष्म से सूक्ष्म बिंदुओं का ज्ञान कराया यदि हम अपनी संस्था प्रतिष्ठान कंपनी का प्रचार करते हैं कंपनी को महत्व देते हैं तो समाज हमको महत्व देगा कार्यक्रम के समापन के समय सभी योग प्रशिक्षकों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया हुआ उनको आगामी सत्र की तैयारी के लिए नए-नए टॉपिक पर चर्चा करने का निर्देश भी दिया गया कार्यक्रम से योग प्रशिक्षक काफी लाभान्वित हुए अपने अंदर नहीं ऊर्जा का भी संचार महसूस किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सृष्टि अपर्णा सरगम देव स्वयं अंजलि अर्चना सुजीत एकता आदि ने मुख्य रूप से शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन सूर्या सिंह द्वारा दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks