*खुलासा नहीं हुआ तो अनशन करेगा समाज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। छात्रा की हत्या के मामले में खुलासा न होने पर कश्यप समाज में आक्रोश है। रविवार को कश्यप समाज ने बैठक कर निर्णय लिया कि दो दिन में खुलासा न होने पर समाज के लोग आमरण अनशन करेंगे। शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कश्यप के अलीगंज स्थित आवास पर बैठक हुई। इसमें कश्यप समाज के लोगों ने खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन खुलासे के लिए प्रयासरत है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कश्यप समाज ने मांग की है कि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा न हुआ तो वह आमरण अनशन को विवश होंगे। बैठक में संतोष कश्यप, मुरारीलाल कश्यप, सुनहरी लाल कश्यप, प्रधान राहुल दिवाकर, भूरेलाल कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, हरिश्चंद्र कश्यप, सुभाष कश्यप आदि रहे।