अवागढ़ किले से जितेंद्र पाल सिंह धोखाधड़ी में गिरफ्तार

अवागढ़ किले से जितेंद्र पाल सिंह धोखाधड़ी में गिरफ्तार

आगरा। आरबीएस एजुकेशन सोसाइटी का फर्जी नियुक्त पत्र बनाने के आरोप में न्यू आगरा पुलिस ने शनिवार को अवागढ़ (एटा) के जितेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवागढ़ किले में दबिश देकर आरोपित को पकड़ा गया।
आरोप है कि उन्होंने संस्था के पदेन अध्यक्ष जिला जज (तत्कालीन) के फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार किया था। जिसके आधार पर वह नौ माह तक संस्था में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने तमाम शिकायतें करके कई विवाद खड़े किए। इस संबंध में जनवरी 2023 में न्यू आगरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने जांच और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks