स्कूल में शिक्षक की मनमानी के कारण नवीन विद्यालय दुमकवा मैं ग्रामीण और बी आई ओ मैं झड़प।

स्कूल में शिक्षक की मनमानी के कारण नवीन विद्यालय दुमकवा मैं ग्रामीण और बी आई ओ मैं झड़प।


जमुई बिहार।
सिमुलतला,, कई दिनों से बंद विद्यालय को खुलवाने के लिए मैं विद्यालय आया था। तभी गांव की महिला – पुरुष मिलकर मेरे साथ मारपीट कर मेरा सर फोड़ दिया। उपरोक्त आरोप प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी झाझा महेंद्र प्रसाद सिंह ने आवेदन देकर सिमुलतला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी और गांव के ग्रामीणों के द्वारा भी सिंह पर आरोप लगाया की भद्दी – भद्दी गली – गलौज कर हमलोग के साथ मारपीट किया है। ग्रामीणों ने भी थाना में आवेदन देने की बात बताई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सिमुलतला थानाक्षेत्र के टेलवा पंचायत अंतर्गत नवीन प्राथमिक विद्यालय दुमकवा जो बीते सोमवार से ही बंद है। कारणों में जाएं तो बीते सोमवार को विद्यालय बंद कर शिक्षक नदारत थे। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार से विद्यालय में ताला बंद कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था की जब जिला शिक्षा पदाधिकारी आएंगे तभी विद्यालय खुलेगा। शनिवार की दोपहर 12 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचा था। सिंह विद्यालय खुलवाना चाह रहे थे। इस लेकर ग्रामीणों और सिंह के बीच नोकझोक होने की बात प्रकाश में आई है। सिंह का आरोप है की ग्रामीण विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत दास के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मैं इसका विरोध किया तो सभी मेरे ऊपर टूट पड़े और ईटा से मारकर मेरा सर फोड़ दिया। शिक्षक दास बीच – बचाव करना चाहा तो उसे एक कमरा में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है की सिंह गाली गलौज देते हुए गांव की महिलाओं के साथ मारपीट किया है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया हैं। ग्रामीणों का कहना है की विद्यालय के शिक्षक बराबर विद्यालय बंद रखते है। इसकी शिकायत कई दफा किया हूं। बीते दिनों मुख्य सचिव, अपर मुख्य शिक्षा सचिव, जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा हूं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks