बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी और रोली खुले लिफाफे में भेज सकती हैं,रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

#Etah…

सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों की बहनों से होने वाली मुलाकात पर लगाई रोक
कोरोना के मद्देनजर उठाना पड़ा सख्त कदम
भाई बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को है,लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से एटा जिला कारागार में रक्षाबंधन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा। ना तो बहनें अपने भाई से मिल पाएंगी और ना ही राखी बांधी सकेंगी। जिला कारागार अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने हाईकमान के आदेश पर यह फैसला लिया है।जेलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों की बहनों से होने वाली मुलाकात पर रोक लगा दी है।जेल अधिकारियों ने बताया कि हालांकि बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी और रोली खुले लिफाफे में भेज सकती हैं। इसके लिए हर जेल में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। मिष्ठान आदि के लिए मनाही है। 1 अगस्त शाम 4:00 बजे तक जेल के गेट पर बहनें एक लिफाफे में कैदी का नाम लिखकर राखी और रोली दे सकती हैं।लिफाफे में बंद सामिग्री को पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद कैदियों को दिया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन जेलों में विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी। जिला कारागार अधीक्षक ने कहा कि जिला कारागार प्रशासन कारागार में बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को लेकर गम्भीर हैं। कोरोना से बचाव के सभी प्रमुख इंतजाम कारागार में किये जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks