ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घर से रुठ कर निकले 07 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाया

एटा – थाना जलेसर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घर से रुठ कर निकले 07 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा घर से रुठ कर निकले 07 वर्षीय बालक को "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत उसके परिजनों से मिलाया गया। दिनांक 19.08.2023 को थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जलेसर में रात्रि पैदल गश्त के दौरान एक 07 वर्षीय बालक मिला। स्थानीय पुलिस द्वारा बच्चे से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फैजान पुत्र आरिफ निवासी काशी राम कॉलोनी बताया। वह दिनांक 19.08.2023 को शाम 05.00 बजे अपने घर से नाराज होकर बस में बैठकर जलेसर चला आया था। जिस पर जलेसर पुलिस द्वारा बच्चे द्वारा बताये गये पते पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सम्पर्क कर, बालक के परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया, बालक को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks