*जनपद में प्लाज्मा बैंक का संचालन जिलाधिकारी अलीगढ़ की सराहनीय पहल:अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा*
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा ने जनपद अलीगढ़ में प्लाज्मा बैंक का संचालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी अलीगढ़ को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम है, इससे अवश्य ही संक्रमित व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा।उन्होंने निजी चिकित्सालयों में कोविड हास्पीटल का संचालन कराए जाने के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक करने के निर्देश जिलाधिकारी को देते हुए 100 बेड के एल-2 हास्पीटल संचालित करने के निर्देश दिये। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने चिकित्सकों समेत अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए बताया कि पूरे मण्डल में 06 फिजिशियन एवं 04 सर्जन हैं और कोविड हास्पीटल की एक शिफ्ट में 02 फिजीशियन की आवश्यकता होती है। जिस पर एसीएस ने फिजीशियन की कमी को सर्जन से पूरा करने के साथ ही आनलाइन सलाह दिये जाने के भी निर्देश दिये।