मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गिने चुने ट्रेनों का ठहराव हैं

मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत ए ग्रेड के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गिने चुने ट्रेनों का ठहराव हैं। जिसकी मांग अरसे से की जा रही हैं। रेल यात्री समिति ने पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस, बरौनी अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह सुपर फास्ट एक्सप्रेस व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग केंद्रीय रेल मंत्री और स्थानीय सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल से की हैं। और मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने की की चेतावनी दी हैं। आरोप लगाया है कि ज्यादा राजस्व वसूली वाला रेलवे स्टेशन होने के बाद भी कालीन व्यवसाई, उद्योगपति, पीतल व्यवसाई व दैनिक सफर करने वाले यात्री अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इन सभी ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो स्थानीय नागरिकों ने रेल यात्री समिति के बैनर तले आंदोलन व मतदान बहिष्कार करने की धमकी भी दे रहे हैं।कुछ माह पहले भी रेल यात्री समिति का प्रतिनिधि मंडल संयोजक विवेक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में डॉ मनोज कुमार सिंह, शीतला श्रीवास्तव, शशिकला पाण्डेय, राजकुमारी जायसवाल, लालबहादुर, जाहिद अली, देवेन्द्र यादव, रविशंकर यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा आदि ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री से भरूहना स्थित आवास पर मिलकर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। लेकिन श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने उनकी मांगों को गम्भीरता से नहीं लिया। इसलिए रेल यात्री समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित हैं।और आर पार की लड़ाई लड़ने को विवश हैं। बताते चलें कि इस स्टेशन पर पहले जनता एक्सप्रेस लालकिला एक्सप्रेस आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव होता था। इन ट्रेनों का अब परिचालन बंद कर दिया गया हैं। कोरोना काल में भी कुछ ट्रेन बंद कर दिए गए। हावड़ा दिल्ली मुख्य लाइन और हावड़ा प्रयागराज मुंबई लाइन पर स्थित मिर्जापुर स्टेशन उत्तरप्रदेश के सोनभद्र, भदोही, जौनपुर व मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिले के लोग यही से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। मिर्जापुर में पीतल व कालीन उद्योग, भदोही में कालीन उद्योग सोनभद्र में कल कारखाने व छोटे उद्योग धंधे होने के कारण इस स्टेशन पर यात्रियों का ज्यादा आवागमन होता हैं। यदि मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव इन ट्रेनों का ठहराव होने लगे तो रेलवे को कई गुनी राजस्व की आमदनी होने लगेगी। इस स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की दरकार हैं।इस स्टेशन पर अभी हाल ही में अनुप्रिया पटेल के प्रयास से दक्षिणी द्वार, यात्री टिकट काउंटर, स्वचालित सीढ़ी, पैदल उपरिगामी सेतु सहित अनेकों कार्य करोड़ों की लागत से कराया गया हैं।चार नंबर प्लेटफार्म भी बनकर शीघ्र ही तैयार हो जायगा। ऐसे में ट्रेनों का ठहराव होना जरूरी हैं।रेल समिति ने पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस 12141/ 12142 , अजमेर सियालदह सुपर फास्ट एक्सप्रेस 12987/12988, बरौनी अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस 19483/ 19484, एवं अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 12489/12490 ट्रेनों का शीघ्र ठहराव कराने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री व। स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल से की हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks