निधौलीकलां में रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा।

निधौलीकलां में रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा।
–हमारी आदर्श है वीरांगना :-लोधी राकेश राजपूत
एटा,
जनपद एटा के कस्बा निधौली कला में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 192 भी जन्म जयंती पर भव्य शोभायात्रा लोधी समाज के लोगों ने निकाली। इस शोभायात्रा का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर रामबाबू वर्मा ने शुभारंभ किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत रहे, और निवेदक में आप और हम रहे। कार्यक्रम में अवंती बाई की भूमिका में लोधी नेहा राजपूत, भारत माता की भूमिका में लोधीसीमा राजपूत और भगत सिंह की भूमिका में तेजस राजपूत रहे। शोभायात्रा में लोधी समाज के नेम सिंह राजपूत, झम्मन सिंह वर्मा पूर्व प्रवक्ता, देवलाल लोधी पूर्व अध्यक्ष, सुरेश चंद्र वर्मा एडवोकेट, देवेंद्र लोधी एडवोकेट ,डॉक्टर महिपाल सिंह ,साहब सिंह अध्यापक, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनी गुप्ता, वेदराम वर्मा, मुन्नालाल वर्मा, कंचन बोहरे, देवेन्द्र राजपूत सर्राफ,सुशील प्रधान लालपुर ,संजय प्रधान नगला गोदी,कमलेश प्रधान, हेत सिंह वर्मा कंडक्टर ,दीवान लोधी, दिलीप लोधी, कमलेश कुमार, राकेश अध्यापक, दुर्वेश कुमार, आदि का स्वागत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा की कमेटी ने कमलकांत और गोपाल के नेतृत्व में पगड़ी, फूल माला और पटका पहनकर सभी का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोधी राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता ने बड़ा बाजार में लोधी समाज को संबोधित किया और अवंतीबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा को लोधी उत्थान समिति के नेम सिंह राजपूत अघ्यापक, देवलाल लोधी पूर्व अध्यक्ष, देवेंद्र लोधी एडवोकेट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोधी महासभा एटा ने भी शोभायात्रा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कमेटी मुखिया कमलकांत वर्मा मुखिया,अध्यक्ष गोपाल ,मनमोहन सिंह ,राजकुमार लोधी, वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह ,संजीव कुमार, विपिन, कृष्णा,डोरीलाल, विपिन गुप्ता, आशीष ,सोमेश अध्यापक, करनसिंह लोधी, कुमकुम, सीमा, सरिता, पूजा, गीत, कैस कुमारी,ज्योति, शीतल, नेहा राजपूत, शालू, वैष्णवी, गीता,खुशबू, माया लोधी, मुस्कान लोधी, सौरभ लोधी, अमित ,प्रेम किशोर, सरमन सिंह, नीरज ,ओमपाल, गिर्राज, सोमेश पढाके वाले, कालू लोधी, सुरेश चंद्र वर्मा,के साथ ही सैकड़ो लोधी समाज ने शोभायात्रा में भाग लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks