सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र पर आज दिनांक 17.8.2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी नवीन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी सभापुर थाना निधौली कला जिला एटा।
प्रतिवादी मंजू देवी पुत्री जनक सिंह ग्राम जिटौली थाना निधौली कला जिला एटा।
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछले गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,निरीक्षक बेगम सिंह,काउंसलर प्रीती आमोरिया,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा मौजूद रहे।