पत्नी का इलाज कराने के बहाने की थी फार्मासिस्ट की हत्या

पत्नी का इलाज कराने के बहाने की थी फार्मासिस्ट की हत्या
एटा,
पत्नी का इलाज कराने के बहाने बुलाकर फार्मासिस्ट को साथ ले जाकर हत्या कर दी थी। शव को कुंडी में फेंककर भाग गया। मामले में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दविश दे रही है।

बता दें कि 14 अगस्त की सुबह गांव असरौली में खेत पर अज्ञात युवक का शव मिला था। घरवालों ने शव की शिनाख्त विजय बाबू पुत्र केशव सिंह निवासी हिम्मतपुर सई कासगंज के रूप में की थी जो बचपन से ननिहाल असरौली कोतवाली देहात में रहता था। फार्मासिस्ट होने के कारण आईटीआई से आगे इनका क्लीनिक चलाते थे। मामले में पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता केशव सिंह का आरोप है कि आरोपी वीरेश निवासी कसैटी कोतवाली देहात, एक अन्य साथी पत्नी का इलाज कराने के लिए बेटा विजयबाबू को क्लीनिक से साथ लेकर घर गए थे। उसके बाद बेटे की हत्या कर दी। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks