
विवादित ऑडियो वायरल के मामले में बयान दर्ज
एटा। विवादित ऑडियो को लेकर नगर पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। बाबू पर दर्ज मामले को लेकर नगर पुलिस ने बयान दर्ज किए गए। कोतवाली नगर में चिकित्साधिकारी सहित दो के बयान पुलिस ने दर्ज किए है।
बता दें कि चिकित्साधिकारी ने कोतवाली नगर में दस अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें आरोप थे कि सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे बाबू पुष्पेन्द्र कुमार ने दो ऑडियो वायरल किए थे। इसमें उन्होंने वायरल ऑडियो में वादी का नाम लेकर बदनाम किया। निजी जीवन पर आरोप लगाकर बदनाम की कोशिश की गई, जिससे हम तीनों के स्वाभिमान पर ठेस पहुंची है। वायरल ऑडियो के बाद मानसिक रूप से परेशान हुई है। मामले की जांच नगर पुलिस कर रही है। बुधवार को चिकित्साधिकारी सहित दो लोगों के बयान कोतवाली नगर में दर्ज किए गए है। नगर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मामले में उच्चाधिकारियों की भी नजर है। बता दें कि बाबू का ट्रान्सफर कर दिया है। आशंका जताई गई है बाबू जांच को प्रभावित कर सकता है।