दुर्लभ आज साया भी छोड़ देगा कुछ पल के लिए साथ

दुर्लभ आज साया भी छोड़ देगा कुछ पल के लिए साथ

नैनीताल। देश के कई हिस्सों में आज लोगों को अपनी परछाई भी नजर नहीं आएगी। गुरुवार दोपहर कुछ पल के लिए ऐसा समय आएगा जब किसी भी वस्तु की परछाई पृथ्वी पर नहीं दिखेगी।

यह स्थिति पृथ्वी की घूमने की धुरी के झुकाव के कारण बनती है। हालांकि यह अनोखी खगोलीय घटना उत्तर भारत में नजर नहीं आएगी लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसका असर रहेगा। खगोल विज्ञान की भाषा में इसे शून्य छाया दिवस कहा जाता है। पृथ्वी के सूर्य के चारों तरफ घूमने के कारण अक्सर अनोखी घटनाएं होती हैं। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विरेंद्र यादव के अनुसार हमारी छाया की लंबाई सूर्य पर निर्भर करती है। सुबह के वक्त ये लंबी होती है और दिन चढ़ते के साथ छोटी हो जाती है। मध्याह्न के समय तो हमारी परछाई सबसे छोटी हो जाती है और साल में दो मौके ऐसे भी आते हैं जब छाया दिखाई ही नहीं देती। हालांकि ऐसा आपके साथ केवल तब होता है जब आप कर्क और मकर रेखा के बीच में कहीं रहते हों। कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित भारत के सभी स्थानों में यह घटना होती है। कर्क रेखा के थोड़ा-सा दक्षिण में स्थित स्थान भी इससे प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा असर हैदराबाद में दिखेगा।
विज्ञान के पीछे का तर्क पृथ्वी, सूर्य के परिक्रमा तल के लंबवत होने की बजाय उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है। इस झुकाव के कारण पूरे साल में सूर्य की किरणों का कोण बदलता रहता है। इससे छायांकन की लंबाई और दिशा भी बदलती है। इसके साथ ही, सूर्य की प्रमुख धाराओं का कोण भी बदलता रहता है।
इसलिए नहीं दिखती परछाई
ऐसा नहीं है कि इस दिन छाया बिल्कुल गायब ही हो जाती है। दरअसल, जब सूरज ठीक हमारे सर के ऊपर होता है, तो उसकी किरणें हम पर लंबवत पड़ती हैं। जिस वजह से हमारी जो परछाई होती है वह थोड़ा इधर-उधर न बनकर बिल्कुल हमारे पैरों के नीचे बनती है। जिस वजह से सीधे खड़े रहने पर कोई परछाई दिखाई नहीं देती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks