
नगर पंचायत भोजपुर में घर-घर जाकर सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीम से एक युवक ने अभद्रता की। इस मामले को लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशरफ ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत भोजपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेनू ,आशा, सुनीता घर-घर जाकर कोरोना का सर्वे कर रही हैं। मंगलवार को भोजपुर निवासी इस्लाम मेंबर ने उन्हें सर्वे करने से रोक दिया। जिसका टीम ने विरोध किया तो इस्लाम ने उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं ने इसकी शिकायत भोजपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशरफ को दी। जिसपर डॉक्टर अशरफ ने थाना अध्यक्ष को इस्लाम मेंबर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी है। उधर, इस्लाम मेंबर ने सभी आरोप निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।