स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन।

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन।

सोनभद्र

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी गगनभेदी नारों से गूंज उठा नगर ।

चोपन/सोनभद्र- नगर सहित पूरे अंचल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय संस्थानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों सहित जगह-जगह आन, बान, शान के साथ तिरंगा फहराया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं सेनानियों को याद किया गया। उमस भरी गर्मी भी लोगों के देशप्रेम के जज्बे और उत्साह को कम नहीं कर पाई। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन उस्मान अली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण कराता है। अमर सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर नये विचारों एवं नये संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,जिलाध्यक्ष संतोष साहनी,रोहित बिंद,दिनेश जैन,दिनेश गर्ग,सभासद मनोरमा देवी,दिव्यप्रकास सिंह,रामपरीखा विश्वकर्मा,सुशील साहनी,सुखनंदन चौरसिया,अमित सिंह,कुशल सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे। वही विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोड़ ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया,पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव ने ध्वजारोहण किया। गुरुद्वारा इंटर कालेज के अध्यक्ष सरदार सुलख्खन सिंह ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक ब्यास मुनि पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। आर्य समाज स्कूल में प्रबंधक प्रकाश दास ने ध्वजारोहण किया, आदर्श पब्लिक स्कूल पर हाजी वकील अहमद ने झण्डा रोहण किया।इस्लामिया स्कूल पर जामा मस्जिद के सेक्रेटरी महफूज आरिफ ने झण्डा रोहण किया , भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने ध्वजारोहण किया, डाला वन रेंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी इन्द्र जीत पाल ने झण्डा रोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डां सुभाष ने ध्वजारोहण किया। वहीं आदर्श महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद ने झण्डा रोहण कर छात्रों को संबोधित किया तत्पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks