

एटा – जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, जसरथपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 41 टेट्रा पैक देशी शराब सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री शुधांशु शेखर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 02 शराब तस्करों को 41 टेट्रा पैक देसी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- जसवीर पुत्र महेश निवासी ग्राम नगला बहादुर थाना जसरथपुर एटा
- संतोष पुत्र शिवराज निवासी नगला उम्मेद थाना जसरथपुर जनपद एटा।
बरामदगी-
- 41 टेट्रा पैक देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 इरफान अहमद
- उ0नि0 चुन्नीलाल
- हे0का० पवन चौधरी
- का0 जगवीर