
एटा ! आज मगंलवार के दिन भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस को कासगंज रोड कसैटी स्थिति सीडीएस पब्लिक स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ! इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. कश्यप निषाद सगंठन द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में अपने सहयोगियो के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज का प्रात: 10:15 पर ध्वजारोहण किया गया !
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्तिथि गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यालय के नन्ने मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि राकेश कश्यप एवं आयोजक विद्यालय प्रबंधक शिवराज सिहं कश्यप द्वारा ने 15.अगस्त 1947 को मिली देश की आजादी में अपनी आहुति देने वाले शहीद वीर सपूतों को नमन कर उनकी वीरगाथाओं पर चर्चा की ! इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे दिनेश चन्द कश्यप , प्रवेश कुमार वर्मा ,रवि वर्मा प्रिसींपल ,राजीव कुमार यादव , अनीता यादव , हरिजीत सिहं वर्मा , यशमी यादव , सौम्या ,अंशिका मिश्रा ,प्रतीक यादव , निशा सहित अनेके लोगों नें शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया !