सासनी गेट पुलिस ने 20 किलो 780 ग्राम गांजा सहित चार लोगों को दबोचा-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*सासनी गेट पुलिस ने 20 किलो 780 ग्राम गांजा सहित चार लोगों को दबोचा*

सीओ प्रथम शुभम पटेल आईपीएस ने बताया कि सोमवार की रात्रि गश्त व चैकिंग के दौरान सासनी गेट थाने की पुलिस ने मथुरा रोड हाइवे ब्रिज के नीचे से टाटा टिगौर कार संख्या यूपी 81 सीटी 1218 सहित चार लोगों को नाजायज 20 किलो 780 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। इनमें टीकम उर्फ भोजू पुत्र मदन लाल व अतुल भारद्वाज उर्फ बन्टी पुत्र सूरजपाल शर्मा निवासीगण गली नं. एक डोरी नगर, नसरूद्दीन पुत्र बाबू खां निवासी कोछोंड थाना क्वार्सी और सागर पुत्र किशन गुप्ता निवासी डोरी नगर पला रोड फाटक के पास थाना गांधीपार्क है। यह अन्र्तराज्यीय गिरोह के सदस्य स्थानीय व दिल्ली ले जाकर गांजा बेचा करते थे।इन्हे आज जेल भेज दिया गया है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks