दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर

*दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा- दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस रणनीति ही बनाती रही। उधर आरोपी सपा नेता ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
तीन अगस्त को जैथरा कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सपा नेता शिवपाल सिंह यादव व उसके साथी ओमशरण के विरुद्ध एक महिला ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी ओमशरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी शिवपाल यादव को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। अचानक सुस्त पड़ी पुलिस कार्रवाई का आरोपी ने फायदा उठाया। शुक्रवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसएचओ फूल चंद्र का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट नंबर 18 में सरेंडर कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks