‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के क्रम में एसएसपी ने दिलायी अमृत काल के पंचप्रण की शपथ

‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के क्रम में एसएसपी ने दिलायी अमृत काल के पंचप्रण की शपथ
एट,बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन संपूर्ण देश में उत्सवी ढंग से दिनांक 09 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक किया जाएगा। इसी क्रम में आज बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस ऑफिस कार्यालय में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी व कर्मचारीगण द्वारा शपथ ली गयी।
साथ पुलिस लाईन व जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों/थानों/चौकियों में भी समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली गई।
अमृत काल के पंचप्रण-
1-विकसित भारत का लक्ष्य
2-गुलामी के हर अंश से मुक्ति
3-अपनी विरासत पर गर्व
4-एकता और एकजुटता
5-नागरिकों में कर्तव्य की भावना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks