
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दल द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इस समय पूरे देश का सियासी पारा हाई है। आज यानी की 8 अगस्त से इस अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस शुरू हुई है। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने हैं। इस बहस के बीच चुनाव आयोग ने एक साथ 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही इन सभी 7 विधानसभा सीटों पर आज से आदर्श आचार संहिता लग गया है। जिन-जिन सीटों पर चुनाव होना है वहां का सियासी पारा गरमा गया है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, झारखंड, त्रिपुरा सहित देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव का मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव प्रोग्राम के अनुसार यूपी, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की एक-एक सीट और त्रिपुरा की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सभी 7 सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ इन सीटों पर आर्दश आचार संहिता लागू हो गई है।