
कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटा, दर्ज किया गया मुकदमा
एटा – कोल्डड्रिंक पिलाकर चालक को अचेत कर ई-रिक्शा लूट ले गए। जैथरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मां की मानें तो वह पूरी तरह से होश में नहीं है।
जिला कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बडौला निवासी शिवशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। छह अगस्त को दरियावगंज पर तीन लुटेरे सवारी बनकर बैठे और जैथरा जाने के लिए रिक्शा बुक कराया। पीड़ित भी आरोपियों के झांसे में आ गया। मां की मानें तो बेटा ने हल्का होश आने पर बताया कि रिक्शा में बैठे तीन आरोपियों ने नशीली कोल्डडिंक पिला दी, जिसे पीते ही वह अचेत हो गया।
बेटा को डालकर ई-रिक्शा ले गए। मामले में पुलिस को जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें बताया गया कि वह गांव नगला वली जैथरा के पास लघुशंका के लिए रूका था वही पर चोर ई-भगा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
● दरियावगंज से जैथरा के लिए तीन आरोपियों ने बुक कराया था रिक्शा
●युवक को पूरी तरह से होश नहीं, मामले में दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
मां बोली छह से अधिक बोतलें चढ़ी, पूरी तरह से होश में
एटा। कॉल करने पर मां ने कॉल उठाई, जिन्होंने बताया कि रविवार को जानने वाले बेटे को अचेत देखा। बैठने की स्थित में न होने के कारण युवक ने घर पर आकर सूचना दी थी। इसके बाद पिता जैथरा गए थे और स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया था। छह से अधिक बोतलें चढ़ चुकी है अभी तक पूरी तरह से होश में नहीं है।