प्रधान को फोनकर हत्या करने की दी धमकी

प्रधान को फोनकर हत्या करने की दी धमकी

एटा, । प्रधान को फोनकर चार दिन में हत्या करने की धमकी दी है। हत्या के बाद प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव भरा भौड़ेला निवासी विक्रमजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में गांव का प्रधान है। आरोप है कि सात जून को आरोपी अजय यादव निवासी गठुर्रा थाना पिलुआ ने फोन किया था। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान की मानें तो आरोपी ने धमकी दी है कि चार दिन बाद वह उसकी हत्या कर देंगे। हत्या की धमकी के बाद प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks