बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पर टहल रही कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ की और भाग गए

बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पर टहल रही कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ की और भाग गए

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-134 में रविवार रात बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पर टहल रही कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ की और भाग गए। वे कुछ देर बाद अपने एक और दोस्त को लेकर आए और फिर छेड़खानी की।

पीड़िता ने बहादुरी दिखाते हुए उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-134 निवासी सोसाइटी की युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पिता कर्नल हैं। वह खाना खाने के बाद रविवार रात नौ बजे सोसाइटी के पास टहल रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उससे छेड़खानी कर भाग गए। इसमें से एक आरोपी ने लाल रंग की टीशर्ट पहनी थी। पांच मिनट बाद तभी दोनों दोबारा अपने एक अन्य साथी के साथ आए और फिर छेड़छाड़ की। आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।

आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस को दो दिन का समय दिया घटना के बाद सोसाइटी की महिलाएं आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि अगर दो दिन में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करेंगी। यह मुद्दा पूरे दिन सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। वहीं, डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिसबल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks