सरहद पार हुई प्रेम दीवानी सीमा और अंजू की अनोखी कहानी: सादिया खान

अभी हाल ही में हमारे देश में एक नहीं बल्कि दो नई प्रेम कहानी ने जन्म लिया है जो बहुत ही सुर्खियों में है।दोनो की प्रेम कहानी को मुगले आज़म फिल्म के एक गीत से जोड़ा जा रहा है की ” जब प्यार किया तो डरना क्या” अब सुर्खियों में रहने की खास वजह ये है के प्यार ने सीमा पार कर दी है। यानी प्यार हद से गुजर कर सरहद पार कर गया है। एक हैं पाकिस्तान की रहने वाली सीमा गुलाम हैदर जो एक शादी शुदा चार बच्चों की मां है जिन्हे यूपी के सचिन से प्यार होता है जो उनसे उम्र में छोटे है वहीं दूसरी तरफ हैं हिंदुस्तान की अंजू वो भी विवाहित महिला ही है।सीमा हैदर को यूपी के रहने वाले सचिन से प्यार होता है वही दुसरी ओर हिन्दुस्तान की अंजू है जिन्हे पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा के रहने वाले नसरूल्लाह से प्यार हो जाता और वो भी अंजू से छोटे और अविवाहित हैं। दोनों का प्यार सोशल मीडिया पलेटफॉर्म के जरिए परवान चढ़ता है और दोनों अपने अपने प्यार की मंजिल को पाने के लिए सरहदें पार कर जाती हैं। सीमा हैदर सीमा को लांघते हुए हिंद आ जाती हैं और अंजू जी पाकिस्तान पहुंच जाती हैं।
सीमा जी ने हिंद में आने के लिए पहले दुबई जाती हैं और वहां से नेपाल और नेपाल से हिंद का बॉर्डर पास करती हैं और आ जाती हैं यूपी में, लेकिन अवैध तरीके से बिना किसी उचित दस्तावेज़ के, वहीं दूसरी तरफ अंजू यूपी से अपने पति को जयपुर जाने का बहाना बना कर पाक निकल जाती हैं।
ये तो थी इन दोनों की प्रेम कथा।
अब जैसे-जैसे यह दोनों अपने अपने प्यार की सर जमी पर पहुंची दोनों का भव्य स्वागत हुआ। भाभी के रूप में सीमा का हिंदुस्तान में भाभी के रुप में स्वागत हुआ तो वहीं दूसरी ओर अंजू का भी पाक में इसी तरीके से स्वागत किया गया। लेकिन जब ये प्रेम कहानीयां बाहर निकल के लोगों की बीच आती हैं और सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पे खूब सुर्खियां बटोर रही होती है तो ऐसे में तरह तरह के सवाल लोगों के जेहन में उभरते हैं वहीं दूसरी तरफ कानून व्यवस्था भी लगातार इनसे सवाल कर रही और बहुत तरह के सवालों के निशाने पे भी हैं मीडिया भी इन्हें अपने सवालातों के घेरे में लेकर इनसे बहुत सारा सच सामने लाने की कोशिश कर रही है।
अब बात जब हिंद और पाक के रिश्तों की करें तो बहुत ज्यादा मजबूत या खुशगवार रिश्ता तो अबतक नहीं रहा है तरह तरह की प्रतिक्रियाएं और एक दूसरे पे कटाक्ष दोनों तरफ से होते रहते हैं। ऐसे में एक महिला का यहां आना लोगों को अच्छा लग रहा है उसका धर्म परिवर्तन करना और उसका यहां की संस्कृति को अपनाना कुछ धर्म विशेष के लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है।उसके जासूस होने पे या उसका अवैध तरीके से आना इसे लोगों की कोई ख़ास तवज्जो नहीं है। उन्हें सीमा भाभी मिल गई हैं और उन्हें नागरिकता देने की भी कुछ लोग मांग कर रहें हैं। और उसे एक सच्चे प्रेमी का खिताब दिया जा रहा है या उन्हें सच्चा प्रेमी माना जा रहा है। क्योंकि जब प्यार होता है तो इंसान कुछ नही देखता और हद से गुजर जाता है।
अब देखते हैं इनकी प्रेम कहानी का परिणाम क्या निकलता है। अभी तक तो ये कानून के सवालों के घेरे में हैं।लेकिन एक सवाल और भी जेहन में आता है के अगर यही सीमा किसी मुस्लिम समुदाय के यहां आई होती तो क्या इसी प्रकार से उसका स्वागत होता है और लोग और कानून मीडिया इसी तरह नरमी से पेश आते और उन्हें भाभी मानते या उनका नजरिया पूरी तरह बदल जाता?
वही दूसरी ओर अंजू के पाकिस्तान के जाने पे यहां के लोगों का नजरिया बिलकुल ही बदल जाता है उनके प्यार को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है और अंजू को एक कठोर मां और बेवफा पत्नी भी कहा जा रहा है। उसकी तरबियत और उसकी शिक्षा पर सवाल उठाया जा रहा है। उनके प्रेम को प्रेम नहीं बल्कि ये बोला जा रहा है उसे जाल में फंसाया गया है जबकि वो पाकिस्तान से लगातार अपने प्रेमी के साथ एक खूबसूरत और प्यार भरा वीडियो सोसल मीडिया पे डाल रहीं हैं और अपनी एक तस्वीर भी साझा की हैं जिनमें वो बिलकुल दुल्हन की तरह सजी हुई हैं जिनसे ये अंदाजा लगाया जा रहा है के ये उनके निकाह की तस्वीर है।
खबर ये भी आई है के उन्हें वहां मंहगे तोहफे और महंगे घर भी तोहफ़े के रूप में मिले हैं। और वहां के लोग अंजू को अपना मेहमान अपनी बहु के रूप में स्वीकार कर चुके हैं और वहां के लोगों का कहना है कि अंजू को परेशान नहीं किया जाए यह हमारी खास मेहमान है। और उनके प्यार की कदर की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोगों का नजरिया सीमा को और उनके प्यार को लेकर बिलकुल बदल गया है लगातार सोशल मीडिया पर और न्यूज चैनल के माध्यम से सीमा को बहुत ही बुरा और उनके क़िरदार पे उंगली उठाई जा रही है।
दोनों महिलाओं के लिए दो देशों में अलग अलग प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं जबकि दोनो ने कदम अपने प्यार के लिए उठाया है। वहीं दोनो महिलाओं के प्रेमी पे किसी भी तरह की टिप्पणी अभी तक सुनने को नहीं मिली है।