सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में एक अभियुक्त को अवैध असलाह कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में एक अभियुक्त को अवैध असलाह कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में तत्परता से कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना निधौली कला पर मु0अ0स0 141/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पजींकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. महीपाल सिंह पुत्र बुद्धसेन निवासी नगला दुर्जन थाना निधौली कला जिला एटा। बरामदगी
  2. 01 अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्री मनोज कुमार 2. का0 विपिन गौतम
  2. कां0 मोहित लोहिया
  3. कां0 राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks