दुखद समाचार

विनम्र श्रद्धांजलि
आकाशवाणी मुंबई / विविध भारती के लोकप्रिय पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक श्रीयुत मुक्ता प्रसाद चतुर्वेदी
( निवासी फरौली जनपद कासगंज ) ” पूर्व में एटा जनपद ” की आरम्भिक शिक्षा-दीक्षा मैनपुरी ( उ.प्र.) में हुई. उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से उन्होंने राजनीति शास्त्र में एम.ए. किया . प्रथम नियुक्ति ( इलाहाबाद) प्रयागराज में हुई उसके बाद 1965 में उनकी नियुक्ति आकाशवाणी मुंबई / विविधभारती में हुई. सन् 1996 में वे आकाशवाणी से सेवा निवृत हुये और सपरिवार मुंबई में ही बस गये. उनका भरा-पूरा परिवार है .
जिन्होंने अपनी मधुर वाणी और अपनी सशक्त एवं उत्कट प्रस्तुतियों द्वारा अपने रेडियो श्रोताओं का मनोरंजन किया. वे
आकाशवाणी स्टाफ में भी अति लोक प्रिय रहे.
89 वर्ष की आयु में, 09जुलाई 2023 को प्रभु में समाहित हो गये .
विनम्र श्रद्धांजलि.
ओम शांति.
डा. श्रीकृष्ण ‘शरद’
वरिष्ठ उद्घोषक से.नि.
आकाशवाणी मथुरा वृन्दावन एवं आगरा