झौलाछापों पर सीएमओ के द्वारा चलाऐ गऐ चाबुक से हडकंप , दो सील एक को नोटिस , कई शटर गिराकर हुऐ रफूचक्कर

एटा ! आज मगंलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा झौलाछापों पर चलाऐ गऐ चाबुक से जिलेभर में हडकंप का माहौल रहा ! अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राममोहन तिवारी व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा जैथरा क्षेत्र के कस्बा धुमरी में अपंजीक्रत पूजा नर्सिगं होम पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ जहां नोटिस तामील कराया गया तो वहीं जैथरा से कुरावली रोड पर संचालित झौलाछाप कोशलेन्द्र यादव एवं जैथरा में ही झौलाछाप रामनरेश यादव का क्लीनिक सील किया गया ! आज जैथरा क्षेत्र में झौलाछाप के विरूद्द चलाऐ गऐ अभियान की धमक अलीगंज व राजा का रामपुर तक देखने को मिली ! बताया जाता है कि उक्त क्षेत्रों में झौलाछाप चिकित्सक अपने अपने क्लीनिकों के शटर गिराकर रफूचक्कर हो लिऐ ! सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि झौलाछाप के विरूद्द नियमित रूप से अभियान चलता रहेगा ! सीएमओ ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आव्हान किया है कि किसी भी बीमारी के उचित उपचार के लिऐ बजाय झौलाछाप के सरकारी अस्पताल में अपना निशुल्क: उपचार कराकर दवाऐं भी निशुल्क प्राप्त करें !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks