दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ

दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ

मिर्जापुर जिले के थाना अदलहाट के अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर टोल टैक्स रोड के पश्चिम साइड में संजय पटेल और उनकी पत्नी तारा देवी बच्चों के साथ मकान बनवा कर रह रहे थे इन लोगों का मूल निवास बनारस में था वहां की जमीन बेचकर टोल टैक्स फतेहपुर गांव में रोड के किनारे जमीन लेकर मकान बनवा कर रह रहे थे 23-7-23 दिन रविवार सायं 5:00 बजे के आसपास इनके घर में घुसकर चोरों ने 50,000 नगदी व चार लाख के आसपास आभूषण व गहने चुरा ले गए इन लोगों का कहना है कि उनके बगल में इंदु देवी पति राजकुमार जोकि रामनगर के रहने वाले हैं संजय पटेल के मकान के
बगल में मकान बनवा रहे थे चोरी की वारदात के एक-दो दिन पहले उनके घर पर इंदु देवी रात्रि में सोई हुई थी लेकिन एक-दो दिन के बाद उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है घटना के बाद जब इनको बुलाया जा रहा है तो इंदु देवी संजय पटेल के मकान पर नहीं आ रही हैं और थाने जाकर कह रही है कि तारा देवी अपने रिश्तेदारों को बुलाई हुई हैं हमें मारने की धमकी दे रही है चोरी की घटना का शिकायत पत्र अदलहाट थाने पर दिया गया है लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है इस चोरी की घटना की वजह से परिवार व आसपास के लोग निराश और भाई भी हैं|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks