एटा में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम


जनपद एटा। आज दिनांक 26.07.23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा जन कल्याण पब्लिक स्कूल आनंदपुरी पुलिस लाइन एटा में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को शासन द्वारा संचालित इमरजेंसी सेवाओं ( UP112, 1090, 181, 102, 108, 1098) की जानकारी दी गई तथा विशेष रूप से छात्र छात्राओं को गुड टच – बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं से पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसएसपी एटा ने कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते जाएं। सकारात्मक सोच रखें, समय का सदुपयोग करें साथ ही अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी तथा विद्यालय प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks