प्राइवेट पार्ट काटकर बनाया था मंगलामुखी

प्राइवेट पार्ट काटकर बनाया था मंगलामुखी
एटा,
अलीगंज, । युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया था। प्राइवेट पार्ट काटकर मंगलामुखी बनाया था। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि प्रिया किन्नर, पूनम, लक्ष्मी, सिमरन किन्नर निवासी पठानटोला टाकीज वाली गली कोतवाली अलीगंज, शेरनी किन्नर निवासी मझोला कायमगंज फर्रूखाबाद, रिंकू यादव चालक निवासी जटोराभान थाना जसरथपुर सात जनवरी को अपने घर ले गए थे। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया था। पीड़ित को 21 जनवरी को होश आया। कान-नाक छिदे हुए थे। इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट नहीं था। काटकर अंग भंग कर दिया था। लघुशंका करने जाने के दौरान उसे जानकारी हुई थी। पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए टोली में शामिल होने को कहा था। भागकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रिया किन्नर ने बताया कि पूरा मामला झूठा है। जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसका एक रिश्तेदार कायमगंज में है। वह भी मंगलामुखी है उसने ही यह सब किया है। यह उनपर कई गांव मांगने का दबाव बना रहे है जिसे देने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते वह झूठी शिकायत कर रही है।
ऐसे हुई पहचान

पीड़ित ने बताया था कि कभी-कभी मोहल्ला टपकनटोला के मंगलामुखी के साथ ही कला का प्रदर्शन करने चले जाते थे। सात जनवरी को एक मंगलामुखी ने घर बुलाया था। कानपुर में होने वाले कार्यक्रम में चलने का दबाव बनाया था। मना कर दिया था। उसके बाद यह घटना हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks