ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद चार बन्दी,रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में तेल, चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया, एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद चार शातिर चोरों को ट्रांसफॉर्मर तेल,केन,चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन,एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 25-07-2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रांसफार्मर तेल की चोरी की घटना में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवागढ़ रोड रेलवे क्रासिंग के पास से 180 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल,चार प्लास्टिक केन,प्लास, पाना,रिंच,पेचकस,चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन,एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।तथा दो अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- मिंटू पुत्र नन्नू सिंह निवासी सखीपुर थाना एका फिरोजाबाद।
2- विनोद पुत्र मेघ सिंह निवासी उपरोक्त।
3- दीप पुत्र अमरसिंह निवासी नगला बरी थाना रिजोर एटा।
4-राहुल पुत्र गजेंद्र निवासी उपरोक्त।

फरार अभियुक्तों का नामपता-
1- सुनील पुत्र रामकिशन निवासी सुजातपुर थाना एका फिरोजाबाद।
2- मोनू उर्फ पतरा पुत्र पप्पू निवासी सखीपुर थाना एका फिरोजाबाद।

बरामदगी-
1- दो तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक मैक्स पिकअप (घटना में प्रयुक्त)
3- एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
4- 180 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल
5- चार प्लास्टिक केन
6- भारी मात्रा में पेचकस,प्लास,रिंच आदि।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- निरीक्षक सुभाष सिंह
2- व०उ०नि० सुरेन्द्रपाल सिंह
3- उ०नि० रामबहोरी सिंह
4- उ०नि० दयाशंकर सिंह
5- उ०नि०ओमकार सिंह
6- आरक्षी विक्की कुमार
7- आरक्षी मांगेलाल कुमार
8- आरक्षी जयवीर सिंह
9- आरक्षी अनुराग कुमार
10- आरक्षी शिवदत्त सिंह
11- आरक्षी चालक सतपाल सिंह
12- आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks