एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर दावेदारी कर रहे 2 प्रत्याशियों मैं सहमति बन गई है

एटा

महासचिव पद पर संजय उपाध्याय बैकफुट पर

शाम तक होगा नाम वापस, गिरीश शर्मा और संजय उपाध्याय में बनी सहमति
संजीव चौहान

नाम वापसी के पूर्व ही एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर दावेदारी कर रहे 2 प्रत्याशियों मैं सहमति बन गई है। सहमति के बाद संभवत इन दो ब्राह्मण उम्मीदवारों में से सिर्फ एक चुनाव लड़ेगा, जबकि संजय उपाध्याय नाम वापस लेंगे।
दरअसल अवगत करा दें बीते रोज शुक्रवार की शाम शहर के विजय नगर कॉलोनी स्थित वीरेश शर्मा एडवोकेट के आवास पर समाज के लोगों ने दोनों ब्राह्मण प्रत्याशियों की बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में तमाम सजातीय बुजुर्ग अधिवक्ताओं के अलावा युवा अधिवक्ता भी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि 2 उम्मीदवारों में से यदि एक उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा तो जीतने के आसार अधिक होंगे इसके लिए दोनों के नाम की पर्ची डाली गई। पर्ची में गिरीश चंद्र शर्मा का नाम निकला। ऐसे में महासचिव पद पर संजय उपाध्याय को अपना नाम वापस लेने के लिए सहमत होना पड़ा। खबर लिखे जाने तक हालांकि उन्होंने विधिवत रूप से अपना नाम वापस नहीं लिया है लेकिन उनके नाम वापसी को तय माना जा रहा है। सिर्फ अब तक चुनाव में प्रचार से लेकर प्रचार सामग्री व अन्य खर्चे जो हुए हैं, उस पर बात होना बाकी है। यह सब होते ही शाम 4:00 बजे तक पूर्व महासचिव एवं मौजूदा कलेक्ट्रेट बार के महासचिव पद के उम्मीदवार संजय उपाध्याय अपना नाम वापस ले लेंगे। उनके नाम वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में महासचिव पद पर 5 उम्मीदवारों में से ब्राह्मण वर्ग से अकेले गिरीश चंद्र शर्मा के अलावा यादव वर्ग से एकमात्र उम्मीदवार पूर्व महासचिव राकेश यादव और नए उम्मीदवारों में कायस्थ अमित जौहरी, शाक्य समाज से अवधेश शाक्य शेष रह जाएंगे। संजय उपाध्याय द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब महासचिव पद पर चुनाव कांटे का होने के आसार प्रतीत होने लगे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks