
मानक से अधिक कई लोगों पर जमीन, दिए गए नोटिस
एटा, । मानक से अधिक जमीन मिलने पर कई लोगों को नोटिस जारी किए गए। इनसे पूछा गया है जो जमीन दर्ज है, वह कैसी है। एक सप्ताह में जवाब भी मांगा गया है। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है। इनके पास साढ़े 62 बीघा से अधिक जमीन है।
जनपद की तीनों तहसीलों में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसमें ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जिनके नाम पर जमीन साढ़े 62 बीघा से अधिक है। सरकार के मानक के अनुसार किसी पर भी एक नाम से इससे अधिक जमीन नहीं हो सकती है। अगर किसी के नाम पर जमीन है तो सरकार जब्त कर लेंगी। तहसीलों में की गई जांच में अब तक एक दर्जन से अधिक लोग मिल चुके है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है कि एक सप्ताह में अपनी जमीन का ब्योरा उपलब्ध करा दें। जो सीलिंग के मामले सबसे अधिक मामले तहसील सदर क्षेत्र के है।
इन लोगों को जारी किए गए नोटिस एडीएम की ओर से जारी हुए नोटिसों में चंद्रपाल सिंह, रघुराज सिंह, राजकुमारी, प्रेमवती, सियादेवी सहित करीब एक दर्जन नाम शामिल है। इन सभी पर 100 बीघा से अधिक जमीन है। कुछ लोग राजघराने से भी तालुक रखते है। अधिकारी अब नोटिसों के जबाव का इंतजार कर रहे है।
सरकार की मंशा के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अभी कुछ नाम प्रकाश में आए है उन्हें नोटिस भेजे गए है। अभी तहसीलों में दिखवाया जा रहा है। मानक से अधिक जमीन होने पर राज्य सरकार में दर्ज कराई जाती है।
आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व