मुजफ्फरनगर में बरसात से बड़ा हादसा, कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

जनपद में दिन निकलते ही एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब देर रात से हो रही बरसात के चलते एक गरीब का कच्चा आशियाना भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में परिवार के 5 लोग दब गए थे। जिनमें दो बच्चों की जहाँ मौके पर ही दुखद मौत हो गई तो वही तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में मलबे से निकालकर ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद जहां मौके पर जिला प्रशासन के लोग घटना का मुआयना करने के लिए पहुंचे तो वहीं लोकदल के क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना,
दरअसल घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नसीरपुर गांव की है। जहां देर रात से हो रही बरसात के चलते इदरीश नाम के एक व्यक्ति के कच्चे मकान की छत दिन निकलते ही उस समय बरबरा कर गिर गई जब परिवार घर में सोया हुआ था। इस दौरान मलबे में दबकर इदरीश के 14 वर्षीय पुत्र उवैश और 13 वर्षीय भांजे असलम की जहाँ मौके पर ही दुखद मौत हो गई तो वही 40 वर्षीय इदरीश और उसकी 11 वर्षीय पुत्री करीन ,16 पुत्र समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने बामुश्किल मलबे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।