
एटा ! आज रविवार को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रपाठी के निर्देशन मेंं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राममोहन तिवारी व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार के संयुक्त नेत्रत्व में शहर मुख्यालय पर रजिस्टर्ड व अनरजिस्टर्ड हॉस्पीटल्स व नर्सिगं होम्स के किऐ गऐ औचक निरीक्षण में शिकोहाबाद रोड स्थिति न्यू गोपाल हॉस्पीटल पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ उसका आप्रेशन थियेटर को सीज कर नोटिस थमाते हुऐ जबाबदेही तय की गयी है ! शहर में भारी बर्षा के मध्य औचक निरीक्षण के दौरान झौलाछाप जहां हलकान रहे तो वहीं ऐसे पंजीक्रत हॉस्पीटल जिनमें पंजीक्रत चिकित्सक मौजूद नहीं थे उनकी हालत पतली नजर आयी ! आज रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव बी. हैकाली झिमोमी के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्गत शासनादेश सं. 4553 /5-8-2017- जी ( 23 ) / 2017 दिनांक 8/1/2017 क्रम में पंजीक्रत चिकित्सालयों में रजिस्टर्ड चिकित्सकों व पैरामेडीकल कर्मचारियों की मौजूदगी का सत्यापन किया गया था ! अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि औचक निरीक्षण अब यथावत रहेगा तथा रजिस्टर्ड चिकित्सक व सर्जन एवं निश्चेतक की मौजूदगी न मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाऐगी !