एक्सरे-अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीज परेशान,

एक्सरे-अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीज परेशान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,सकीट, । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। परेशान मरीज जिला मुख्यालय आने को विवश है।

सीएचसी सकीट पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंडव एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल के चक्क्र काटने पड़ रहे हैं। विभिन्न हादसों में गंभीर घायल, बीमार और गर्भवती महिलाओं, मारपीट की घटनाओं में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है।

ऐसी स्थिति में मरीजों को सीएचसी से एटा के लिए रेफर कर दिया जाता है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सीएचसी पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराई जाए।

सीएचसी पर अभी तक एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीनों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। विभाग से मांग की गई है। उम्मीद जतायी जा रही है जल्द एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था हो सकेगी।

डा. गौरव यादव, एमओआईसी, सीएचसी सकीट (एटा)

पेट मे दर्द हो रहा है। जिसकी दवा लेने आये है। दर्द का कारण जानने के लिए अल्ट्रासाउन्ड कराना है। सीएचसी सकीट पर व्यवस्था नहीं है। अल्ट्रासाउन्ड कराने के लिए एटा ही जाना पड़ेगा।

चन्द्र कली, मरीज, सकीट (एटा)

गांव के लोगों से झगड़ा हो गया है। जिसमें उसे चोटें आई हैं। मेडीकल कराने के लिए आये हैं। चोटों के लिए एक्सरे कराना था। व्यवस्था न होने के कारण एटा ही जाना पड़ेगा। तभी इलाज हा सकेगा।

राज रानी, मरीज, सकीट (एटा)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks